logo_banner
Breaking
  • ⁕ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा; कहा- देश में बनेगी लॉकडाउन जैसी स्थिति, पेट्रोल-डीजल एक दाम होंगे 150 पार; चुनाव आयोग को बताया भाजपा का दलाल ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर भंडारा में 2 लाख 60 हजार की धोखाधड़ी


भंडारा- क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 2 लाख 60 हज़ार रूपए की धोखाधड़ी का मामला सामना आया है.भंडारा के पटेलपुरा वार्ड में रहने वाले 46 वर्षीय अजय जगदीश गडकरी की शिकायत पर 35 वर्षीय ब्रिजेश यशवंत दोहरे पर मामला दर्ज कराया गया है.दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक ब्रिजेश ने अजय से मोबाईल पर संपर्क किया। उसने उन्हें निवेश की जानकारी दी जिसके बाद दोनों की भंडारा के एक होटल में मुलाकात भी हुई.जिसमे आरोपी ने  ‘बिगबुल’ क्रिप्टो करेंसी के बारे में जानकारी देते हुई इससे चार गुना मुनाफ़ा मिलने का भरोषा दिलाया। ब्रिजेश ने अजय को बताया की फ़िलहाल में ‘बिगबुल’ क्रिप्टो करेंसी की दर 70 रूपए है मै तुम्हे निवेश के कुछ महीने के भीतर ही चार गुना अधिक मुनाफा दिलाऊंगा। अजय ब्रिजेश के झांसे में आ गए और उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा के लिए रखे 2 लाख 59 हजार 500 रूपए तीन महीने के लिए ब्रिजेश द्वारा बताये गए अलग-अलग खातों में जमा कराये। कुछ महीने बाद जब अजय से ब्रिजेश से निवेश की रकम के बारे में पूछा तो वह टालमटोल करने लगा जिसके बाद अजय ने भंडारा पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई पुलिस इस मामले में जाँच कर रही है.