logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

भंडारा में शहर के पास स्थित आयुध फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, एक कर्मचारी की मौत


भंडारा: शहर के पास जवाहर नगर स्थित आयुध निर्माण कंपनी में आज सुबह भयानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। यह धमाका सी एक्स सेक्शन में हुआ है। मृतक का नाम अविनाश मेश्राम है। 

सी एक्स रसायन का एक प्रभाग है। अविनाश मेश्राम आज सुबह पहली शिफ्ट में काम पर आये। यह शिफ्ट सुबह 6 बजे शुरू होती है। काम शुरू करने के ढाई घंटे बाद यह हादसा हुआ। विस्फोट होते ही आयुध फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।

फैक्ट्री की फायर ब्रिगेड तुरंत आग बुझाने के लिए पहुंची और तुरंत आग पर काबू पा लिया। इससे पहले भंडारा शहर के पास सनफ्लैग कंपनी में विस्फोट की घटना हुई थी, जिसमें तीन कर्मचारी झुलस गए थे। इस साल भंडारा जिले में विस्फोट की यह दूसरी घटना है। इससे शहरवासियों भी दहशत में आ गये हैं।