logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: मकर संक्रांति पर वैनगंगा नदी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबे तीन युवक, दो का रेस्क्यू; एक की मौत


भंडारा: मकर संक्रांति के अवसर पर भंडारा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। वैनगंगा नदी में स्नान के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूब गए, जिनमें से दो को समय रहते बचा लिया गया, जबकि एक किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

भंडारा जिले के तुमसर तहसील अंतर्गत तमसावाड़ी गांव में मकर संक्रांति के दिन वैनगंगा नदी में नहाने गए तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूबने लगे। 

स्थानीय लोगों की मदद से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीसरे युवक को नहीं बचाया जा सका। मृतक की पहचान क्षितिज लांजेवार (उम्र 16 वर्ष) के रूप में हुई है। त्योहार के दिन हुई इस दुखद घटना से क्षितिज के परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।