logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: जवाहरनगर पुलिस की कार्रवाई, मुक्त कराए 32 गोवंश


भंडारा: आज सुबह तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 पर ठाना पेट्रोल पंप पर एक वाहन को संदेह के आधार पर जवाहरनगर पुलिस ने रोका। इस वाहन में ले जाए जा रहे जानवरों को अवैध रूप से बूचड़खाने में भेजा जा रहा था। पुलिस ने जानवरों को छुड़ाया और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। 


सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ से ट्रक (क्रमांक सीजे 08 एयू 0956) में पशुओं को भरकर नागपुर की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान ट्रक में 32 गायें बरामद की गईं।  


पुलिस ने हामिदनगर, उप्पलवाडी, नागपुर निवासी मोहम्मद रशीद बदरुमा बेग (32), संघर्षनगर, नागपुर निवासी साजिद शेख शब्बीर शेख (26), और पथरी, धमदा धामदा तहसील निवासी हितेश शिवेंद्र डहरिया (23) को हिरासत में लिया है। 

 

जवाहरनगर पुलिस ने पुलिस नायक सिंगाड़े की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आगे की जांच पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर बोरकुटे कर रहे हैं।