logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

कृषि विभाग की सात कृषि केंद्रों पर कार्रवाई, बीज बिक्री पर लगाई पाबंदी


भंडारा: जिले में कृषि विभाग की टीम ने सात कृषि केंद्र पर कार्रवाई की है। इन सातों कृषि केंद्र में बीज की बिक्री करने पर पाबंदी लगा दी गई है। 

खरीफ सीजन शुरू हो चुका है और कृषि केंद्र पर बीज खाद बिक्री के लिए उपलब्ध है। किसानों को अच्छी गुणवत्ता का बीज उर्वरक उपलब्ध हो इसके लिए कृषि विभाग द्वारा  निरीक्षण जारी है और अब तक 100 से अधिक कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। 

निरीक्षण के दौरान कृषि केंद्र के सामने मूल्य बोर्ड नहीं लगाना, स्टॉक की जानकारी नहीं रखना, बीज कंपनी का मूल प्रमाण पत्र लाइसेंस में शामिल नहीं होना, विक्रय किये गये इनपुट की पूरी जानकारी नहीं होना आदि खामियों पर कृषि विभाग ने सात कृषि केंद्र पर कार्रवाई की है। 

खरीफ सीजन में इस तरह से कृषि केंद्र पर हुई कार्रवाई से जिले में कृषि केंद्र संचालकों में खलबली मच गई है। 

देखें वीडियो: