logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: तीन दोस्तों के बीच मामूली बात पर हुआ विवाद, दो ने एक को उतारा मौत के घाट


भंडारा: शराब पीकर घर लौटते वक्त तीन दोस्तों के बीच मामूली बात पार विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दो दोस्तों ने चाकू घोपकर एक को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने युवक के केवल चेहरे पर 14 से ज्यादा वार किये। इतना ही नहीं, हत्या के बाद उसके शव को नाले में फेंक दिया और उस पर बाइक रख दी। यह घटना सोमवार आधी रात को भंडारा शहर के पास तकली में हुई।

यह घटना तब सामने आई जब इलाके के निवासियों ने आज सुबह नाले में एक दोपहिया वाहन देखा। मृतक की पहचान कपिल अशोक उजवाने (31) और हत्यारों की पहचान ऋषभ संजय डोनोड (20) और करण दिलीप भेदे (20) के रूप में हुई है। मृतक और आरोपी भगत सिंह वार्ड टाकली के रहने वाले हैं। भंडारा पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार रात को मृतक कपिल उजवने और आरोपी ऋषभ और करण के बीच टाकली में विवाद हुआ। झगड़ा बढ़ने पर ऋषभ और करण कपिल को टाकली में ही निर्वाणा मेटल कंपनी के पीछे वाले मैदान में ले गए। वहां कपिल के सीने और चेहरे पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। आरोपी यहीं नहीं रुके बल्कि सबूत मिटाने की नियत से उन्होंने कपिल के शव को उठाकर निर्वाणा मेटल कंपनी के पीछे सीमेंट के नाले में फेंक दिया. इसके बाद बाइक को कपिल के शव पर रख दिया। इस बीच आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही यह घटना सामने आई, इलाके में सनसनी फैल गई.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा के बाद शवों को जिला सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी ऋषभ डोनोडे और करण दिलीप भेदे के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 20134 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक गोकुल सूर्यवंशी कर रहे हैं।

देखें वीडियो: