logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: लेंडेझरी-मोगरकसा जंगल में दिखा दुर्लभ काले तेंदुओं का जोड़ा


भंडारा: पूर्वी विदर्भ के भंडारा और गोंदिया जिलों के लेंडेझरी-मोगरकसा संरक्षण क्षेत्र में हाल ही में दुर्लभ काले तेंदुओं का एक जोड़ा कैमरे में कैद हुआ है। वन्यजीव फ़ोटोग्राफ़र श्रवण फाये ने इसे कैद किया है। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके चलते वन्यजीव प्रेमियों में बेहद उत्साह का माहौल है। 

काले तेंदुओं का जोड़ा नागपुर और भंडारा की सीमा पर ज़िले के लेंडेझरी के पास मोगरकसा आरक्षित वन में देखा गया है। कुछ दिन पहले यहाँ लगे ट्रैप कैमरों में इस तेंदुए के स्पष्ट दृश्य रिकॉर्ड हुए थे।

हालाँकि, यह पहली बार है जब तेंदुओं का एक जोड़ा देखा गया है। श्रवण फाये ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।