logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार


भंडारा: अपराध के मामले से नाम हटाने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए भंडारा थाने में पदस्थ सहायक पुलिस निरीक्षक हनुमान वॉर्ड भंडारा निवासी राजेश केशवराव साठवने(45) को गिरफ्तार कर लिया गया है।यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की टीम ने गुरुवार, 17 अगस्त की रात्रि में की है।

शिकायतकर्ता के बेटे आयुष और तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भंडारा शहर पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले से शिकायतकर्ता के बेटे का नाम हटाकर उसकी जगह वाहन के मालिक के रूप में शिकायतकर्ता का नाम डालकर अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने की सहायक पुलिस निरीक्षक ने तैयारी दिखाई। इसके बदले में 12 अगस्त को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की मांग की। 

17 अगस्त को भंडारा एसीआईबी ने उक्त शिकायतकर्ता की ओर से की गई शिकायत के आधार पर जाल बिछाया। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान पंचों के समक्ष आरोपी ने पहले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसके बाद समझौता कर सौदा 10 हजार रुपये में तय किया।इस बीच उसे पंचों के समक्ष 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पश्चात भंडारा पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल माकनिकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन कदम के मार्गदर्शन में पुलिस उपअधीक्षक डॉ।अरुणकुमार लोहार, पुलिस निरीक्षक कमलेश सोनटक्के, अमित डहारे, उपनिरीक्षक संजय कुंजरकर, मिथुन चांदेवार, अतुल मेश्राम, चेतन पोटे, मयूर सिंगनजुडे, विवेक रणदिवे, अंकुश गाढवे, विष्णु वरठी, राहुल राउत, अभिलाषा गजभिये ने सफलतापूर्वक की है।