logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: जर्जर इमारतों में चल रही आंगनवाड़ियां, बच्चों की सुरक्षा में खतरा


  • पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराने की जरूरत

तुमसर. महिला एवं बाल विकास प्रकल्प विभाग की ओर से 6 वर्ष आयु तक के बच्चों की शिक्षा व उनकी देखभाल के लिए आंगनवाड़ी चलाई जाती है। इसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ के साथ ही पोषक आहार की आपूर्ति की जाती है, लेकिन किराए अथवा जर्जर इमारतों पर शुरू आंगनवाड़ियों में आने वाले बच्चों के लिए खतरे की आशंका बनी हुई है।

अनाज वितरण में बरती जाती है कोताही


आंगनवाड़ियों में बच्चों एवं महिलाओं के टीकाकरण का पूरा ध्यान रखने के साथ ही बच्चे के जन्म के बाद भी आंगनवाड़ी के माध्यम से टीकाकरण, महिलाओं को पौष्टिक आहार, सरकार की सभी योजनाओं का लाभ देने की जरूरत है। इसके अलावा आंगनवाड़ियों के माध्यम से ही लड़कियों को भी पोषक आहार मुहैया कराना चाहिए। लेकिन अनेक आंगनवाड़ियों में कार्यरत शिक्षिका एवं सहायिका सरकार से मिलने वाले वाले अनाज का वितरण करने में कोताही बरतती हैं।

ग्रापं या समाज मंदिर में चलाई जा रही आंगनवाड़ी


जिन आंगनवाड़ियों की सरकारी इमारत नहीं है। उन सभी कई आंगनवाड़ियां ग्राम पंचायत के किसी भवन या समाज मंदिर में चल रही हैं। तहसील में कई आंगनवाड़ियों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल, बिजली व्यवस्था नहीं हैं. जिससे गर्मी के दिनों में बच्चों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

निधि उपलब्ध कराने के करेंगे प्रयास : मुंगुसमारे


तहसील रायुकाध्यक्ष ठाकचन्द मुंगुसमारे ने कहा कि अभी चुनाव हुए 2 माह से अधिक समय बीत चुका है. सत्ता स्थापित होने के बाद वे तहसील में जिन आंगनवाड़ी केंद्रों की इमारत नहीं है तथा जिन आंगनवाड़ी केंद्रों की इमारत जर्जर हो गई है। वहां नई आंगनवाड़ी इमारत बनाने के लिए जिप. के माध्यम से निधि उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करेंगे।