logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: नीलगाय की टक्कर से बाइक चालक गंभीर, चिचगांव - कन्हालगांव मार्ग की घटना


लाखांदूर: जंगल परिसर के मार्ग से शाम के समय बाइक से अपने गांव जा रहे युवक के सामने नीलगाय का झुंड आ गया.नीलगाय के झुंड में शामिल कुछ से उसकी बाइक टकरा गई. टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.यह घटना 27 फरवरी को तहसील के चिचगांव - कन्हालगांव मार्ग पर घटित हुई. इस घटना में गोंदिया जिले के अर्जुनी  मोरगांव तहसील के बोडदे  करड़ निवासी मनोज इंसान वासनिक (43)गंभीर रूप से घायल हो गया.

जंगल मार्ग पर हुई दुर्घटना

बताया गया है कि घटना के दिन दुर्घटना में जख्मी युवक स्वयं की बाइक से  निजी काम के लिए चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी गया था. दोपहर तक काम निपटकर शाम के समय जंगल परिसर के कन्हालगांव- चिचगाव मार्ग से गांव जा रहा था. इस दौरान अचानक जंगल से नीलगाय का झुंड  मार्ग  पर पहुंच गया.नीलगाय के झुंड को देखते ही युवक ने बाइक रोक ली थी.नीलगाय के झुंड को सडक पार कर दूसरी ओर के जंगल में जाने पर युवक ने बाइक शुरू कर दी.युवक बाइक से थोड़ी ही दूर पहुंचा था कि एक अन्य एक नीलगाय का झुंड सामने आ गया.इस दौरान बाइक चालक को एक नीलगाय ने टक्कर मार दी. इस टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.नीलगाय के झुंड के चपेट में आई बाइक का बड़ा नुकसान हो गया है.

हैल्मेट ने बचाई युवक ले जान

नीलगाय के झुंड की चपेट में आए बाइक चालक युवक ने सिर पर  हेल्मेट लगाई थी. जिसके कारण नीलगाय की टक्कर होने पर भी युवक बाइक से जमीन पर गिर पडा.हेल्मेट के कारण उसके सिर में कोई चोट नहीं आई.उक्त दुर्घटना इस मार्ग के अन्य यात्रियों के ध्यान में आते ही उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी युवक के परिजनों को देकर इलाज के लिए नजदीक के गोंदिया जिले के धाबेटेकडी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया. गंभीर जख्म होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.अगर युवक के सिर पर हेल्मेट नहीं होता तो शायद उसका बच पाना मुश्किल था.