logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: कैबिनेट ने गोसीखुर्द में वैश्विक जल पर्यटन के लिए 101 करोड़ रुपये किये मंजूर


भंडारा: राज्य सरकार ने गोसीखुर्द जलाशय क्षेत्र में विश्व स्तरीय पर्यटन क्षेत्र विकसित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 101 करोड़ 55 लाख के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में समिति की बैठक में यह निर्णय लिया। राज्य सरकार इस योजना को पीपीपी मॉडल पर विकसित करेगी।

ज्ञात हो कि, बीते वर्ष मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोसीखुद डैम परिसर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र को अंतराष्ट्रीय स्तर के जल पर्यटन स्थलके रूप में विकसित करने का ऐलान किया था। इसके पीछे राज्य सरकार का मकसद क्षेत्र का विकास करना और यहाँ के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना था। 

बुधवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई पावर कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव को लेकर अनुशंसा की गयी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में एक शिखर समिति की बैठक में गोसीखुर्द जलाशय क्षेत्र में विश्व स्तरीय पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के लिए 101 करोड़ 55 लाख के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। हाल ही में पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने इस संबंध में एक सरकारी आदेश जारी किया है।

महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम और विदर्भ सिंचाई विकास निगम के बीच हस्ताक्षरित एमओयू के अनुसार, गोसीखुर्द जलाशय क्षेत्र में उक्त परियोजना सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से की जाएगी।