logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: छात्रों की नाव से जानलेवा यात्रा, आवली-सोनी नदीघाट की घटना


लाखांदूर: नदी पर पुल का निर्माण कार्य शुरू होने के बावजूद माध्यमिक शिक्षा के लिए सैकड़ों विद्यार्थी नदी के बाढ के पानी से नाव की सहायता से जानलेवा यात्रा करने की घटना सामने आयी हैं। उक्त घटना तहसील के आवली-सोनी नदी घाट मे सामने आयी हैं। हालांकि बारिश के मौसम में पिछले कई वर्षों से आंवली वासियों द्वारा नदी के बाढ के पानीअ में से नाव की सहायता से की जा रही यात्रा हर वर्ष सरकार एवं प्रशासन के लिए चुनौती ठहरने की चर्चा की जा रही है।

माध्यमिक शिक्षा के लिए जानलेवा यात्रा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आंवली में सरकार के जिप के तहत कक्षा 1ली से 4 थी तक प्राथमिक स्कूल है। जबकि कक्षा 5वीं से लेकर आगे की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए इस गांव के विद्यार्थियों को बाहर गांव जाना पड रहा है। हालांकि वैनगंगा व चुलबंद नदी के घिरे में बैठे आंवली वासियों को पिछले कई वर्षों से बारिश के दौरान चूलबंद नदी के बाढ के पानी से नाव की सहायता से यात्रा कर रहे है। 

जबकि विद्यार्थियों को भी माध्यमिक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बारिश के दौरान नदी के बाद के पानी से नाव की सहायता से आवागमन करना पड़ रहा है। हालांकि पिछले कई वर्षों से की जा रही इस जानलेवा यात्रा की दखल लेकर पिछले 6 महीनों से आंवली-सोनी स्थित चूलबंद नदी घाट पर पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। किंतु पुल का निर्माण कार्य अपूर्ण होने के कारण आवली वासियों की नदी के बाढ के पानी से नाव की सहायता से की जा रही वर्षों पुरानी यात्रा इस वर्ष भी बरकरार देखी जा रही है।

नदी घाट पर पुल का कार्य निर्माणाधीन 

उल्लेखनीय है कि बारिश के दौरान नदी के बाढ के पानी से नाव की सहायता से की जा रही जानलेवा यात्रा की दखल लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले के पहल में राज्य सरकार ने अर्थ संकल्प के निधि के तहत आंवली-सोनी स्थित चूलबंद नदी घाट पर पुल का निर्माण कार्य मंजूर किया है। उक्त मंजूरी के तहत राज्य के सरकार ने कुल 10 करोड़ रुपयों का निधि उपलब्ध कर पुल का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया है। 

किंतु पिछले 6 महीनों से इस पुल का कार्य निर्माणाधीन अवस्था में होने के कारण आगामी कुछ महीनों तक आंवली वासियों को बारिश के दौरान नदी के बाढ के पानी में से नाव की सहायता से ही आवागमन करने की नौबत आयी है। इस बीच पिछले कई वर्षों से बारिश के दौरान की जा रही इस जानलेवा यात्रा से सरकार एवं प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है।