logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: थ्रेशर मशीन से लटककर महिला किसान की मृत्यु, दोनाड़ खेत क्षेत्र की घटना


लाखांदूर: मालिकी खेत पर उडद फसल की चुराई कर रहे थ्रेसर मशीन के साफ्टिंग से परिधान किए साड़ी का पल्लू लटककर हुई दुर्घटना में एक महिला किसान के जगह पर ही मृत्यु की घटना हुई. उक्त दुर्घटना 20 फरवरी को सुबह 11:15 बजे के दौरान तहसील के दोनाड़ खेत क्षेत्र में घटित हुई. इस दुर्घटना में दोनाड निवासी शीतल धर्मशील कोचे (45) नामक महिला किसान की मृत्यु हुई है. 

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के दिन सुबह के दौरान घटना में मृत महिला किसान के मालिकी खेत पर दोनाड निवासी रूपचंद बगमारे नामक किसान के मालिकी महिंद्रा ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 36 एल 4536 से थ्रेसर मशीन लगाकर उडद फसल की चुराई की जा रही थी. इस दौरान खेत पर उपस्थित महिला किसान ने परिधान किए साड़ी का पल्लू अचानक ट्रैक्टर से लगाए थ्रेसर मशीन के साफ्टिंग में लटक गया. हालांकि तेज गति से रबी फसल की चुराई कर रही मशीन के साफ्टिग में साड़ी का पल्लू लटकते ही महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई. 

इस बीच थ्रेसर मशीन पर काम कर रहे मजदूरों को उक्त घटना ध्यान में आते ही तुरंत मशीन बंद की गई. किंतु दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी महिला की जगह पर ही मृत्यु हुई. इस घटना की जानकारी स्थानीय लाखांदूर पुलिस को मिलते ही थानेदार रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक संदीप ताराम, पुलिस नाईक दुर्योधन वकेकार, पुलिस अंमलदार राहुल गायधने, किशोर टेकाम आदि पुलिस कर्मियों ने तुरंत घटना स्थल पहुंचकर पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना की लाखांदूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.