logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Bhandara

Bhandara: ट्रेन से निचे गिरकर व्यक्ति की मौत, तुमसर रोड स्टेशन की घटना


भंडारा: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आधीन आने वाले तुमसर रोड स्टेशन पार बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां पानी के लिए निचे उतरा व्यक्ति जैसे ही ट्रेन पर चलने लगा तो वह निचे गिर गया, जहां काटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह 10 बजे प्लेटफार्म न एक पर हुई। मृतक की पहचान गोविन्द कुमार (47, गुड़गांव, हरियाणा) निवासी के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अपने परिवार के साथ गोंडवाना एक्सप्रेस से दिल्ली से दुर्ग जा रहे थे। बुधवार सुबह 10 बजे ट्रेन जैसे ही तुमसर रोड पर पहुंची, गोविंद पानी लेने के लिए उतरे। तुमसर रोड पर ट्रेन को मात्र दो मीन का स्टेज था। जैसे ही ट्रेन चलने लगी गोविंद तुंरत दौड़कर चढ़ने लगे। लेकिन उनका पैर फिसल गया और वह निचे  पटरी पर गिर पड़े। जहां उनके ऊपर से गाडी चली गई। 

इस हादसे में गोविन्द के शरीर के दो टुकड़े हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन रुक गई। मृतक के परिजन तुरंत ट्रेन के निचे उतरे। देखते ही देखते वहां चीख पुकार मच गई। इस दौरान ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों के आखों में भी आंसू आ गए। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।