logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: भंडारा जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर हुआ दर्ज


भंडारा: जिले में तापमान बढ़ते हो जा रहा है. तेज धूप नागरिकों को झुलसा रही है. आज यानि शनिवार को भंडारा जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. नागरिक गर्मी से हलाकान हैं.

पिछले दो-तीन दिनों से भंडारा जिले में तापमान बढ़ गया है. लिहाजा, इसका सबसे ज्यादा असर जिले के किसानों और खेतिहर मजदूरों पर पड़ रहा है. मजदूर वर्ग के साथ-साथ शहरवासी भी दोपहर में घर पर आराम कर रहे हैं. नागरिक जल्दी काम निपटाने पर जोर दे रहे हैं. 11 बजे के बाद से सड़कें भी सुनसान नजर आने लगी हैं. 

प्रशासन ने भी चेतावनी दी है कि बहुत जरूरी काम हो तभी नागरिक घर से बाहर निकलें. लेकिन काम के चलते नागरिकों गमछा लेकर तो बाहर निकलना ही पड़ रहा है. गर्मी से बचने के लिए नागरिक ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं.