Bhandara: किसानों का पटाखा फोड़ आंदोलन, धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग
भंडारा: भंडारा जिले में धान खरीदी का लक्ष्य नहीं बढ़ाए जाने से किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बार-बार मांग के बावजूद शासन द्वारा कोई निर्णय न लिए जाने से किसानों में भारी आक्रोश है।
भंडारा जिले में अब तक विपणन विभाग द्वारा करीब 31 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, लेकिन निर्धारित लक्ष्य कम होने के कारण बड़ी संख्या में किसानों का धान अभी भी गोदामों और घरों में पड़ा हुआ है। किसानों की ओर से धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन शासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
इसी के विरोध में आज लाखांदूर तहसील कार्यालय के सामने किसानों ने पटाखे फोड़कर आंदोलन किया। किसानों का कहना है कि इस अनोखे विरोध के जरिए सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, ताकि अब तो शासन जागे और धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाया जाए।
admin
News Admin