logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बोलेरो की टक्कर से हुआ हादसा


भंडारा: तुमसर तहसील अंतर्गत पाथरी गांव के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब चार लोग एक ही बाइक पर सवार होकर पाथरी गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में जिनकी मौत हुई, उनमें कैलाश मरकाम, पारबता मरकाम, दुर्गा कंगाली और उसकी 5 वर्षीय बेटी यामिनी कंगाली शामिल हैं। चारों एक ही परिवार के सदस्य थे, और इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। 

सूचना मिलते ही गोबरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि पुलिस के अनुसार बाइक पर चार लोगों का सफर करना भी यातायात नियमों का उल्लंघन है, जिससे यह हादसा और भी घातक बन गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा इस हादसे की गहराई से जांच की जा रही है।