logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: नाबालिग युवती से सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार


भंडारा: गुस्से में घर से निकली एक नाबालिग के साथ 15 दिनों तक सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान वन निखार, हितेश निनावे, करण खेतड़े, रोनी कोटांगले, नितेश भोयर सभी की उम्र लगभग 25 से 30 साल है। 

पीड़ित ने अपने माता-पिता से बाहर काम करने की इजाजत मांगी थी। इसी के साथ डांस क्लब लगाने की भी बात कही थी। परिजनों के इनकार करने पर गुस्से में युवती घर से निकल गई।  27 जून को वह घर से अकेली निकली और भंडारा बस स्टैंड आ गई. बस स्टेशन पर अकेली बैठी थी तभी दो युवक उसके पास आए और सवाल पूछने लगे। धीरे-धीरे वे उससे बातचीत करने लगे और बाद में उसे कोरांभी में घुमाने ले गए। वापस लौटने के बाद दोनों आरोपी पीड़िता को अपने तीसरे दोस्त के घर ले गए और दोनों दोस्तों को वहां बुला लिया।

देर रात होने के कारण पीड़िता ने आरोपी से उसे वापस बस स्टेशन छोड़ने का आग्रह किया। लेकिन उसी वक्त आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। पीड़िता के मना करने के बाद भी उन्होंने उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर अगले दिन 28 जून को सुबह 7 बजे दोनों आरोपी उसे वापस बस स्टेशन छोड़ गए। लेकिन रात 10 बजे दो आरोपी दोबारा पीड़िता के पास आए और उसे खाना खिलाने की बात कहकर अपने दोस्त के कमरे पर ले गए। भोजन के बाद दोनों ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में शाम को वे पीड़िता को बस स्टेशन पर छोड़ गए। लेकिन रात अधिक होने के कारण वह जिला अस्पताल में ही रुक गई।

कैसे भी कर नाबालिग अपने गांव पहुंची और अपने पिता को सारी बात बताई। इसके बाद तुरंत परिजन भंडारा थाने पहुंची और बलात्कार का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।