logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

भंडारा: सड़क पार करते समय तेंदुआ हादसे का शिकार हुआ,एक ही परिसर में बीते पांच महीने में तीसरी घटना


भंडारा : शिकार की तलाश में जंगल में घूम रहे तेंदुए रास्ता पर करते हुए अज्ञात वाहन से टक्कर में मृत्यु हो गई.यह घटना लाखनी – साकोली महामार्ग पर मुंडीपार सड़क बुधवार रात करीब 11.30 पर हुई.तेंदुए की मौत होने की ख़बर पाकर परिसर के नागरिकों ने महामार्ग पर भीड़ जमा कर दी.इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई.मृत तेंदुए की उम्र तक़रीबन दो साल की बताई जा रही है.कयास है की तेंदुआ शिकार ढूंढने के लिए निकला होगा। महामार्ग को पार करने के दौरान यादव और रॉयल ढाबा के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन  टक्कर हो गई.जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.वन विभाग ने शव को बरामद कर लाखनी परिक्षेत्र के तहत जांभली नर्सरी में लाया गया.जहा पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया.बीते पांच महीने में इसी परिसर में सड़क हादसे में तेंदुए की मौत की यह तीसरी घटना है.जिले के इस प्रमुख मार्ग पर वन्यजीवों के लिए अंडर पास बनाये जाने का काम बेहद धीमी गति से शुरू ऐसी शिकायत परिसर के नागरिक कर रहे है.वन्यजीवों के लिए रास्ता पार करने के लिए सुगम मार्ग नहीं होने के चलते वो सड़क पर आ जाते है जिस वजह से कई जंगली जानवरों की हादसे  शिकार होकर मृत्यु हो जाती है.20 नवंबर 2022 को इसी घटना की ही तरह सड़क पार करते समय एक तेंदुए की मृत्यु हो गई थी.