logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: दवडीपार क्षेत्र में मृत पाया गया तेंदुआ, गर्दन और मुंह पर चोट के निशान


भंडारा: भंडारा वनमंडल के अंतर्गत सहबन क्षेत्र, दवडीपार क्षेत्र, गराडा के कक्ष क्रमांक 253 नवीन आरक्षित वन में सोमवार को एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी भंडारा संजय मेंडे तुरंत वन कर्मचारी और टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

मृत तेंदुआ नर है और उसकी उम्र 12 साल है। मृत तेंदुए की गर्दन और मुंह पर चोट के निशान पाए गए हैं। पशु चिकित्सा अधिकारियों के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार उक्त तेंदुए की मौत किसी अन्य जंगली जानवर के हमले में हुई होगी। वहीं तेंदुआ के सभी अंग सही सलामत है। 

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की मानक प्रक्रिया के अनुसार मृत तेंदुए के शव को गाड़ेगांव आगर में स्थानांतरित कर दिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत का असली कारण जानने के लिए मृत तेंदुए के अंगों के नमूने पोस्टमार्टम जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।