logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार, बाइक भी बरामद


लाखांदूर: पिछले 4 दिनों पूर्व स्थानीय बाजार चौक परिसर के चायनीज दुकान के सामने खड़ी कर रखी बाइक अज्ञात आरोपी ने चोरी करने की घटना हुई थी।  इस घटना में पीड़ित बाइक मालिक के शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।  इस जांच के तहत केवल 4 दिनों में तहसील के दिघोरी /मो।  पुलिस ने बाइक चोरी मामले के आरोपी को बाइक सहित रंगेहाथ पकड़कर अरेस्ट किया है।  पुलिस ने 18 जून को पवनी तहसील के आसगांव में की है।  जबकि घटना विगत 14 जून को शाम 5 बजे के दौरान तहसील के दिघोरी/मो।  के बाजार चौक परिसर में घटित हुई थी।  इस घटना में स्थानीय दिघोरी/मो।  निवासी श्यामराव टीकाराम गोटेफोड़े (66) के शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया था।  

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के शिकायत कर्ता के बेटे का दिघोरी /मो।  के बाजार चौक परिसर में मालिकी चायनिज की दुकान है।  हालांकि पिछले 14 जून को शिकायत कर्ता का बेटा शाम के दौरान स्वयं के मालिकी चायनिज दुकान शुरू करने के लिए स्वयं के सीडी डिलक्स बाइक क्रमांक एमएच 36 डी 4839 से बाजार चौक पहुंचा था।  इस दौरान शिकायत कर्ता के बेटे ने चायनिज दुकान के सामने बाइक खड़ी कर चायनिज बेच रहा था।  

इस बीच कुछ समय बाद शिकायत कर्ता के बेटे को दुकान के सामने खड़ी कर रखी बाइक नजर नहीं आयी।  इस दौरान शिकायत कर्ता सहित बेटे ने इधर उधर बाइक की तलाश की।  किंतु अगले दो दिनों तक बाइक का पता नहीं चलने पर आखिरकार पीड़ित बाइक मालिक ने दिघोरी/मो।  पुलिस में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी की शिकायत दर्ज की।  शिकायत के आधार पर सहायक पुलिस निरीक्षक हेमंत पवार के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।  

इस जांच के तहत गुप्त जानकारी के आधार पर दिघोरी/मो।  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना से अगले 4 दिनों बाद दिघोरी/मो।  निवासी मयूर नरेश शिवनकर (18) नामक युवक को चोरी के बाइक के साथ पवनी तहसील के आसगांव में रंगेहाथ पकड़कर अरेस्ट किया गया है।  इस मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक हेमंत पवार के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक अनिल नंदेश्वर कर रहे है।