logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: पुलिस भर्ती मामला: दो तहसीलदार सहित तीन अधिकारी निलंबित, लगाया गया था घोटाले का आरोप


भंडारा: जिले के अंदर होने वाली पुलिस पाटिल और कोतवाल भर्ती मामला में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तहसीलदार और एक उपविभागीय अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित तहसीलदार में अरविंद हिंगे और नीलिमा रंगारी है। वहीं उप विभागीय अधिकारी रवींद्र राठोड को भी निलंबित किया गया है।

ज्ञात हो कि, भंडारा जिले में पुलिस पाटिल, कोतवाल पदों पर भर्ती की गई. शिकायतकर्ता प्रेमानंद मेश्राम ने शिकायत की थी कि भंडारा पावनी तालुका में इस भर्ती मामले में भ्रम की स्थिति है. जिन छात्रों के लिखित परीक्षा में अंक अधिक थे और उनका चयन किए बिना भी, जिन छात्रों के लिखित परीक्षा में कम अंक थे और उनसे पैसे लेकर मौखिक परीक्षा में उच्च अंक दिए गए थे।

आरोप के बाद मामले की जाँच के लिए समिति का गठन किया गया था। जिसकी रिपोर्ट के बाद आज भंडारा उपविभागीय अधिकारी रवींद्र राठौड़, भंडारा तहसीलदार अरविंद हिंगे और पावनी तहसीलदार नीलिमा रंगारी को निलंबित कर दिया गया है। इसी के साथ प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया भी रद्द कर दी है।