logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: मंडोवी नदी किनारे अवैध रेत उत्खनन पर छापा, दो ट्रक और जेसीबी जब्त


भंडारा: जिले में अवैध रेती तस्करी धड़ल्ले से जारी है। भंडारा तहसील के मंडोवी नदी के किनारे से अवैध रेत उत्खनन करते हुए तस्करों को पकड़ने के लिए स्थानीय अपराध शाखा ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रक और एक जेसीबी मशीन जब्त की है।

जिले में अवैध रेत उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तस्कर जहां भी अवसर मिलता है, बेधड़क रेत निकालते नजर आ रहे हैं। न तो तस्करों में प्रशासन का कोई खौफ दिख रहा है, न ही पुलिस की कार्रवाई का डर।

मंडोवी नदी के किनारे बड़े पैमाने पर ट्रकों में रेत भराई की जा रही थी। इस दौरान स्थानीय अपराध शाखा ने अचानक छापा मारकर दो ट्रक और एक जेसीबी मशीन जब्त कर ली। हालांकि, कार्रवाई के दौरान नजदीकी करधा पुलिस और स्थानीय राजस्व प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि अवैध रेत उत्खनन उनकी आंखों के सामने होता रहा और उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि राजस्व विभाग और पुलिस की निष्क्रियता के चलते तस्करों के हौसले बुलंद हैं और यह अवैध कारोबार बेखौफ जारी है।