logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: नगर पालिका चुनाव में हार पर अफसोस, प्रफुल पटेल ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश


भंडारा: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP- Ajit Pawar) के नेता और सांसद प्रफुल पटेल (Prafull Patel) ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर भंडारा स्थित जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने पिछले चुनावों के परिणामों पर अफसोस जताया और कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारी शुरू करने की अपील की।

'समय बीत जाने के बाद कुछ नहीं होगा'
पिछले नगर निगम चुनावों में मिली हार का जिक्र करते हुए पटेल ने कहा, "पिछली बार हम कोई सही फैसला नहीं ले पाए थे, वरना भंडारा नगर परिषद की सीट हमारे पास ही रहती।" उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए कि ऐसा दोबारा न हो।

वार्ड संरचना पर ध्यान देने के निर्देश

खासदार पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब नगर निगम अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होगा। इसलिए वार्ड संरचना पर ध्यान दें। सभी लोग एक साथ बैठकर चर्चा करें और अगर आपको लगता है कि कुछ कम या ज्यादा है, तो वह निर्देश हमें बताएँ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयारी शुरू करने की चेतावनी देते हुए कहा, "समय बीत जाने के बाद कुछ नहीं होगा।" उन्होंने अगले दो से चार महीनों में स्थानीय निकाय चुनाव होने की संभावना जताई, जिससे पता चलता है कि पार्टी पहले से ही अपनी कमर कस रही है।