logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: स्कूटी की बाइक से टक्कर, 3 गंभीर रूप से जख्मी


लाखांदूर: पान टपरी से खर्रा खरीदने जा रहे एक व्यक्ति के बाइक को पीछे से तेज गति से आ रही स्कूटी ने जोरदार टक्कर मारी. इस दुर्घटना में बाइक चालक सहित स्कूटी गाड़ी पर सवार दो व्यक्ति मिलाकर कुल 3 व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुए है. उक्त घटना विगत 13 फरवरी को रात 9 बजे के दौरान स्थानीय लाखांदूर के शिवाजी टी प्वाइंट परिसर के राज्यमहामार्ग पर घटित हुई है. इस दुर्घटना में लाखांदूर निवासी प्रसन्न किशोर पारधी (29) नामक बाइक चालक सहित युगल बुद्धेश्वर राजेकर (16) स्कूटी चालक व निकिता दोनाडकर नामक स्कूटी पर सवार युवती गंभीर रूप से जख्मी हुई है. 

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के दिन रात के दौरान घटना के बाइक चालक स्वयं की हीरो होंडा शाइन क्रमांक एमएच 36 एएफ 7235 से स्थानीय बैंक ऑफ इंडिया परिसर के राज्यमहामार्ग से शिवाजी टी प्वाइंट की ओर जा रहे थे. हालांकि टी प्वाइंट परिसर पहुंचने पर पान टपरी की ओर राज्य महामार्ग से मोड़ते समय अचानक पीछे से तेज गति से आ रही स्कूटी गाड़ी क्रमांक एमएच 36 एएफ 0125 ने बाइक को टक्कर मारी. इस टक्कर में बाइक चालक सहित स्कूटी पर सवार दोनों व्यक्ति जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हुए है. 

हालांकि उक्त दुर्घटना होने पर घटना स्थल परिसर में उपस्थित नागरिकों ने तीनों जख्मियों को इलाज के लिए स्थानीय ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया. इस बीच दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी स्कूटी चालक युवक को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. इस घटना में बाइक चालक के शिकायत पर स्कूटी चालक युवक के खिलाफ लाखांदूर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है. इस मामले की आगे की जांच थानेदार रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में शुरू की गई है.