logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: दो ट्रकों से सागवन की तश्करी; 32 लाख का माल जब्त,वन विभाग की कार्रवाई


लाखनी: वन विभाग के गस्ती दल ने दो ट्रकों को रोककर जांच की तो दोनों ट्रकों में सागवन भरा पाया गया. लाखों रुपए कीमत का यह सागवन जब्त कर लिया गया है.वन विभाग की ओर से इस मामले की की जांच की जा रही है.

वन विभाग की गश्त करने वाली टीम को मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई की गई.इस  कार्रवाई के दौरान दो ट्रक क्र.एमएच-40 एके-5317 और ट्रक क्र.एमएच-40 सीडी-0413 में सागवन भरा हुआ पाया गया. जिसे ले जाने की किसी भी प्रकार की लाइसेंस या अनुमति उक्त वाहनों के चालकों के पास उपलब्ध नहीं थी. 

दोनों ट्रकों को जब्त कर गडेगांव डिपो में जमा कराया गया. उस सागवन की अनुमानित कीमत 7 लाख और ट्रक की कीमत 25 लाख,कुल कीमत 32 लाख रुपए है.उक्त दोनों ट्रक लाखनी में ओम कृपा ट्रांसपोर्ट कंपनी के हैं और समझा जा रहा है कि इस ट्रक के असल मालिक का पता लगाने के बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.

ज्ञात हुआ है कि पेड़ नगर परिषद सीमा में हैं और वन विभाग के अधिकारी सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं. लाखनी को तस्करों का मुख्य केंद्र माना जाता है और गोठनगांव, नवेगांव बांध से बड़ी मात्रा में सागवन की लकड़ी की तस्करी की जाती है, लेकिन चर्चा है कि लाखनी के वन अधिकारियों की ओर से गस्त न देने के कारण इस मार्ग से परिवहन करने में ट्रक चालकों को आसानी होती है.