logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

भाजपा की पांचवी सूची जारी, भंडारा से सुनील मेंढे और गड़चिरोली से अशोक नेते होंगे प्रत्याशी


भंडारा/गोंदिया: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पांचवी सूची जारी कर दी है। इसके तहत भाजपा ने गोंदिया भंडारा सहित gadchiroli सीट से मौजूदा सांसदों सुनील मेंढे और अशोक नेते को फिर से चुनावी मैदान में उतार है। 

विदर्भ की पांच सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च है। नामंकन के पहले भाजपा को सभी पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारना बेहद जरूरी था। इसके पहले भाजपा ने नागपुर और चंद्रपुर सीट पर उम्मीदवार के नाम घोषित किए थे, जिसमें केंद्रीय मंत्री गडकरी को नागपुर और राज्य सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को चंद्रपुर से उम्मीदवार बनाया है।

27 मार्च को दाखिल करेंगे नामांकन 

भाजपा ने पहले चरण में आने वाली अपने कोटे के सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। सभी लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी अगामी 27 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 

रामटेक से राजू पारवे की उम्मीदवारी पक्की

रामटेक लोकसभा सीट से शिवसेना ने भी अपना प्रत्याशी लगभग तय कर लिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उमरेड़ विधानसभा से प्रत्याशी राजू परवे को अगामी चुनाव के लिए मैदान में उतार है। पाववे आज शाम को ही कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुए हैं।