logo_banner
Breaking
  • ⁕ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा; कहा- देश में बनेगी लॉकडाउन जैसी स्थिति, पेट्रोल-डीजल एक दाम होंगे 150 पार; चुनाव आयोग को बताया भाजपा का दलाल ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

Bhandara: दो दिन पहले जेल से निकले आरोपी ने नाबालिग से की छेड़छाड़


भंडारा: लखनंदुर तहसील से  हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां दो दिन पहले जेल से छूटे अपराधी ने नाबालिग को पहले अगवा किया फिर उसे एक तबेले में लेजाकर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। हालांकि, बच्ची के चिल्लाने से आसपास के लोग पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का नाम राजू उर्फ राजेश व्यंकट शहारे (30) है। 

आरोपी एक हार्डकोर अपराधी है। पांच साल पहले उसने एक महिला का पहले बलात्कार किया फिर सबूत मिटाने के लिए उसकी हत्या कर दी। इस कारण वह 2018 से जेल में था। दो दिन पहले ही वह जेल से बाहर निकला था। 

नाबालिग गोबर फेंकने के लिए घर से निकली थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसे जबरदस्ती एक तबेले में लेकर गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। तभी नाबालिग ने चिल्लाना शुरू कर दिया। बच्ची की आवाज सुन लोग वहां पहुंचे और उसे पकड़ लिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।