logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: दो लोगों की जान लेने वाला नरभक्षी बाघ को वन विभाग ने पकड़ा


भंडारा: एक ही सप्ताह में पवनी तातहसील में हमला कर दो लोगों को मारने वाले बाघ को पकड़ने में वन विभाग आखिरकार सफल हो गया है. आरआरटी ​​भंडारा, नवेगांव नागजीरा टाइगर प्रोजेक्ट, आरआरटी ​​गोंदिया की टीम ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। पवनी तहसील के गुड़गांव और खटखेड़ा में दो लोगों को मारने के बाद नागरिकों ने इस बाघ को जेल में डालने की मांग की। आख़िरकार ड्रोन की मदद से बाघ को ढूंढा गया और उसे बेहोश कर दिया गया। फिर उसे कैद कर लिया गया।

आज ही किया था बुजुर्ग का शिकर 

नरभक्षी बाघ ने आज ही तहसील के खटखेड़ा में एक बुजुर्ग का शिकार कर उन्हें मार डाला था। मृतक ईश्वर सोमा मोटघरे उम्र 58 अपनी बकरियों को चराने के लिए जंगल में गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छुपे बाघ ने उनपर हमला कर दिया। इसमें मौकेपर ही उनकी मौत हो गई। एक सप्ताह में दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में गुस्से का माहौल था, इस कारण वहां पहुंची टीम को नागरिको के रोष का सामना करना पड़ा था। 

गुस्साई भीड़ ने वन विभाग के अधिकारीयों पर किया हमला 

बाघ के हमले से हुई बुजुर्ग की मौत से ग्रामीण काफी गुस्से में थे। घटना की जानकारी के आधार पर जैसे ही सहायक वन संरक्षक यशवंत नागुलवार अपने साथियों के साथ अपने मौके पर पहुंचे।  तो भीड़ ने उनपर हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गए, इसके बाद उन्हें तुरंत भंडारा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होते देख उन्हें नागपुर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।