logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

Bhandara: शहर में चोरों की वारदात बढ़ी, एक ही रात में 5 मकान फोड़े


तुमसर: शहर के खापाटोली परिसर में एक ही दिन में अज्ञात चोरों द्वारा 5 मकानों में सेंधमारी की गई। इसके पूर्व भी लगभग 10 मकानों में चोरी की घटना हो चुकी है। गुरुवार को रात के समय अज्ञात चोरों ने गोवर्धन नगर परिसर में स्थित दीनानाथ मंगल कार्यालय के पास जामभुलपाने एवं कुबड़े, अग्रवाल, पटले, मानकर के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने भीतर प्रवेश कर चोरी की। जब अज्ञात चोर सुधाकर धार्मिक के घर मे घुस रहे थे, तब छप्पर में सोए लक्ष्मण की आंख खुली और उसने आवाज लगाई तो वे भाग गए, अग्रवाल के मकान में चोरी कर बाहर निकल रहे 2 अज्ञात चोरों की फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई उसके आधार पर पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।

इसके पूर्व नर्मदा लॉन्स परिसर के 3 मकानों में सेंधमारी की गई। साथ ही आयएमसी गल्ली के अंतिम छोर पर स्थित रहांगडाले के घर दिनदहाड़े अज्ञात चोरों द्वारा दरवाजे का मजबूत ताला तोड़कर लगभग एक लाख मूल्य के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर रफूचक्कर हुए थे।

नागरिकों में दहशत

शहर के खापाटोली परिसर एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओ से नागरिकों में दहशत का वातावरण निर्माण हुआ है। इसके लिए लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन, जिम्मेदारी उनकी भी बनती है। बहरहाल, ध्यान देने वाली बात यह है कि, चोरी वैसे ही घरों में हो रही है, जहां कोई सदस्य मौजूद नहीं होता है। इसके पूर्व पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों को सूचना दी गई थी कि अपने घरों को सूना छोड़कर न जायें। यदि सभी सदस्यों को बाहर जाना हो, तो किसी विश्वस्त व्यक्ति को देखभाल की जिम्मेदारी अथवा पुलिस को लिखित सूचना देना चाहिए। 

जेवरात व पैसों की करते हैं चोरी

इसके बावजूद अब तक एक भी आवेदन थाने में नहीं दिया गया है, जबकि सूनेपन का फायदा उठाकर चोर कई घरों में हाथ साफ कर चुके हैं। अपराधियों को सूने घरों में चोरी करना कम जोखिम भरा होता है। अब तक हुई चोरी की वारदातों में अज्ञात चोरों द्वारा सिर्फ जेवरात व पैसे लेकर चलते बने है। मोबाइल या किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तो चोर भूल से भी नहीं छूते हैं। घर सुना रहने के कारण चोर अपना काम आराम से करते हैं एवं आराम से बच भी निकलते हैं। घर के सभी सदस्य कब बाहर निकलते हैं या किस घर के सभी सदस्य बाहर गये हैं, इसकी जानकारी चोरों को आसानी से मिल जाती है। माना जा रहा है कि हर टोले में चोरों के मुखबिर हैं।

फेरीवालों से सावधान

आए दिनों अन्य राज्यो से यहां आकर कपड़े, चटाई, ताड़पत्री, बर्तन एवं अन्य सामान बेचने वालो का समूह शहर एवं गांवों की गलियों में घर-घर घूमते हुए दिखाई देता है, कहा जाता है कि वे सामान बेचने के साथ ही सुने घरों पर अपनी निगाहे रखते हैं, 2-3 दिन जब एक ही समय पर घर पर कोई दिखाई नहीं देते हैं तो वे चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।