logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

भंडारा: चलते ट्रेलर का निकला पहिया, पीछे और सामने से आ रहे ट्रक और बस दुर्घटना का शिकार


भंडारा:  राष्ट्रीय महामार्ग छह पर बड़ी जनहानि होते होते बच गई। जहां चलते ट्रक का पहिया निकल गया, जिसके कारण पीछे आरही बस और सामने से आरहा ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक जहां पलट गया वहीं बस सड़क किनारे खाली प्लाट ने घुस गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर भंडारा से नागपुर की ओर जा रहा था। जैसे  ही ट्रक बेला के पास पहुंचा अचानक ट्रेलर के पीछे का हिस्सा निकल गया। जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया। जिसके कारण पीछे चल रही बस के ड्राइवर ने टक्कर से बचाने के लिए सड़क से निचे उतार कर खाली प्लाट में लेकर चले गए। बस सवारियों से पूरी तरह भरी हुई थी। वहीं ट्रेलर के सामने से  आरहा ट्रक बभी बचने के चक्कर में बीच सड़क पलट गया। 

ट्रक के पलटने से राष्ट्रीय महामार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही बेला पुलिस मौके पर  पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को साइड में किया गया और सड़क को फिर से यातायात के किये खोला गया।