logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: देवी के दर्शन करने गए वैनगंगा की बाढ़ में फंसे, किया गया रेस्क्यू


भंडारा: जिले सहित पुरे विदर्भ में जोरदार बारिश शुरू है। जिसके कारण सभी नदी-नाले उफान पर है। मंगलवार को मोहड़ी तहसील के देव्हाडा स्थित नरसिंघ भगवन मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। लेकिन तभी नदी में बाढ़ आ गई, जिससे मंदिर में मौजूद पांच लोग फंस गए। घटना की जानकारी तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष को दी गई। इसके बाद तुरंत अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए श्रद्धालु मनोहर निंबार्टे, मनोहर खुरगेकर, कल्पना खुरगेकर, गिरिधर वाघोड़े और वैशाली चौधरी को सुरक्षित बचा लिया गया। उपखण्ड अधिकारी बी. वैष्णवी के साथ जिला आपदा प्रबंधन खोज एवं बचाव दल के सीताराम कोल्हे, अमर सिंह रंगारी, अशोक देवगड़े, कुंभलकर ने भाग लिया।