logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: कुरमुडा गांव में पकड़ा गया बाघ, वन विभाग की कार्रवाई से ग्रामीणों को राहत


भंडारा: जिले के तुमसर तहसील के लेंडेझरी वनपरिक्षेत्र अंतर्गत कुरमुडा गांव में डेरा डाले बैठे बाघ को वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। इस कार्रवाई से बाघ के हमले के डर में जी रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

घटना उस समय सामने आई जब बाघ ने गांव के ही दशरथ सोनवाने के घर के आंगन में बंधी बकरी का शिकार किया। इसके बाद वह सोनवाने के घर से मात्र 20 फुट की दूरी पर स्थित नाले में डेरा जमाए बैठा रहा। इस भयावह स्थिति के कारण गांव में दहशत का माहौल था और ग्रामीण पूरी रात जागकर पहरा दे रहे थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद बाघ को ट्रैंक्विलाइज़र डार्ट से बेहोश कर पकड़ा गया। पकड़े गए बाघ की उम्र लगभग तीन से चार वर्ष बताई जा रही है।

वन विभाग के अनुसार, यह वही बाघ है जिसे दो दिन पहले चांदमारा घाट क्षेत्र में भी देखा गया था। गांव में बाघ की उपस्थिति ने लोगों को डर के साये में जीने को मजबूर कर दिया था, लेकिन वन विभाग की तत्परता और कुशल कार्रवाई से अब गांव में सामान्य स्थिति लौटने लगी है। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की सराहना की है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए सतर्कता बनाए रखने की मांग की है।