logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Bhandara

Bhandara: जंगली सूअर का शिकार करते समय बाघ की कुएं में गिरकर मौत


भंडारा: भंडारा जिले के चिखला गांव में जंगली सूअर का पीछा करते हुए एक बाघ की कुएं में गिरने से मौत हो गई। यह बाघ चिखला गांव के पास जंगली सूअर का शिकार करने के प्रयास में उसका पीछा कर रहा था।

एक जंगली सूअर एक खेत में स्थित उथले कुएं में गिर गया, उसके पीछे एक बाघ भी गिर गया। बताया जा रहा है कि यह घटना दो दिन पहले की है।

आज खेत में जाने के बाद किसान को पता चला कि बाघ की कुएं में गिरने से मौत हो गई है। उसने वन विभाग को सुचना दी कि उसने कुएं में एक जंगली सूअर और एक बाघ को मृत पाया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ और जंगली सूअर को कुएं से बाहर निकाला।