logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी


लाखांदूर: रात के दौरान बाइक से स्वयं के गांव जा रहे एक युवक के बाइक को अवरुद्ध दिशा से तेज गति से आ रहे कैचवील लगे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर में बाइक चालक युवक गंभीर रूप से जख्मी होने की घटना हुई। उक्त घटना विगत 23 जुलाई को रात 7:30 बजे के दौरान तहसील के कूड़ेगांव-परसोडी/नाग मार्ग पर घटित हुई। इस दुर्घटना में कूड़ेगांव निवासी मंगेश यादोराव ढोरे (35) नामक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के दिन रात के दौरान दुर्घटना के जख्मी युवक लाखांदूर में निजी काम निपटकर मालिकी बाइक क्रमांक एमएच 36 क्यू 3102 से स्वयं के कूड़ेगांव जा रहा था। हालांकि बाइक से परसोडी/ नाग से कूड़ेगांव जा रहे युवक के बाइक को अवरुद्ध दिशा से तेज गति से आ रहे कैचवील लगे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर में बाइक चालक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

इस घटना की जानकारी दुर्घटना में जख्मी युवक के परिजनों को मिलते ही तुरंत घटनास्थल पहुंचकर जख्मी युवक को इलाज के लिए ब्रम्हपुरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। किंतु युवक गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए नागपुर भेजा गया है। इस घटना में जख्मी युवक के छोटे भाई मुकेश यादोराव ढोरे के शिकायत पर लाखांदूर पुलिस ने परसोडी/नाग निवासी अंबादास ठाकरे (35) नामक ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की आगे की जांच थानेदार रमाकांत कोकाटे के मार्गदरन में पुलिस हवालदार विलास मातेरे व पुलिस अंमलदार टेकचंद बुरडे कर रहे हैं।