logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: मुरूम तस्करी कर रहे जेसीबी सहित ट्रैक्टर जब्त, राजस्व व पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई


लाखांदूर. बिना रॉयल्टी मुरूम का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते समय जेसीबी सहित ट्रैक्टर रंगेहाथ पकड़ा गया. उक्त कार्रवाई 1अक्तूबर को दोपहर 4:15 बजे के दौरान स्थानीय लाखांदूर के जिरोबा परिसर में स्थानीय राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त पहल में की गई है. इस घटना में लाखांदूर के पटवारी आशीष खामनकर के शिकायत पर लाखांदूर पुलिस ने तहसील के पिपलगांव/को. निवासी राहुल सुरेश पराशुरामकर (24) व चंद्रभान जगन परातेके (40) के खिलाफ मामला दर्ज कर कुल 28 लाख रुपयों का माल जब्त किया है. 

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के दिन दोपहर के दौरान स्थानीय लाखांदूर के जिरोना परिसर के खेत क्षेत्र में जेसीबी क्रमांक MH 36 AG 0435 से मुरूम का उत्खनन कर ट्रैक्टर क्रमांक MH 33 V 0897 से परिवहन होने की गुप्त जानकारी राजस्व एवं पुलिस प्रशासन को दी गई. जिसके अनुसार स्थानीय लाखांदूर के तहसीलदार वैभव पवार व थानेदार रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अरविंद कुमार जगने, पुलिस अंमलदार सोनल गेडाम,पटवारी खामनकर आदि अधिकारी कर्मी घटनास्थल पहुंचे. 

इस दौरान खेत क्षेत्र में जेसीबी से मुरूम के अवैध उत्खन सहित ट्रैक्टर से परिवहन होते रंगेहाथ पकड़ा गया. इस बीच पुलिस अधिकारी व पटवारी ने घटनास्थल पर पंचनामा कर मुरूम के अवैध उत्खनन एवं परिवहन मामले में स्थानीय लाखांदूर पुलिस में मामला दर्ज कर कुल 28 लाख 1 हजार रुपयों के जेसीबी, ट्रैक्टर व मुरूम जब्त किया गया है. इस मामले की आगे की जांच लाखांदूर के थानेदार रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अरविंद कुमार जगने व पुलिस अंमलदार सोनल गेडाम कर रहे है.