logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: मारबत उत्सव के दौरान दो गुटों में झड़प, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


भंडारा: भंडारा जिले के तुमसर तहसील अंतर्गत मांढळ गांव में पोला पाडवा उत्सव के दौरान आयोजित मार्बत जुलूस में बड़ा बवाल हो गया। दो अलग-अलग मार्बत को लेकर वहां मौजूद युवकों के बीच तीखी बहस शुरू हुई और  देखते ही देखते मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और दोनों गुट आपस में भीड़ गए।  

कुछ ही पलों में हुई ये बहसबाजी  जोरदार हाथापाई और मारपीट में बदल गई। अचानक तनाव इतना बढ़ गया कि पूरे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद नागरिकों में दहशत फ़ैल गई और लोग भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और बेकाबू भीड़ को काबू में कर स्थिति नियंत्रण में लाई। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, पुलिस ने उपस्थित लोगों को समझाकर माहौल शांत किया।

अब इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक आपस में धक्का-मुक्की और मारपीट करते साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है और नागरिक प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।