logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: पहलगाम हमले के विरोध में तुमसर शहर बंद


भंडारा: कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए भीषण आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पंद्रह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। निर्दोष पर्यटकों पर हुए इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

इस हमले के विरोध में रविवार को भंडारा जिले के तुमसर शहर में तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर पूरी तरह बंद रहा और विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों तथा स्थानीय नागरिकों ने मिलकर एक विशाल विरोध मार्च निकाला।

प्रदर्शन के दौरान हमले की कड़ी निंदा की गई और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की गई। विरोध मार्च के दौरान उपस्थित लोगों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारे लगाए और पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली। सबका एक ही स्वर था।आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ न जाए।तुमसर शहर में बंद और विरोध प्रदर्शन के कारण रविवार को सामान्य जनजीवन थमा रहा, परंतु नागरिकों ने देशभक्ति और एकता का संदेश देते हुए अपना समर्थन दर्ज कराया।