logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: अनियंत्रित कार साकोली फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराई, दो की मौत


भंडारा: जिले के साकोली फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हो गए है। जहां एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में शुरू है। मृतकों की पहचान कांता गजभिये (85), डॉक्टर सुफल गजभिए (52) के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक डॉक्टर सुफल गजभिए के बड़े भाई के बेटे की शादी होने वाली थी। उसी में शामिल होने के लिए वह माँ और बेटे के साथ अपनी कार क्रमांक CG04HJ4484 से रायपुर से नागपुर की ओर आरहे थे। कुछ समय पहले साकोली फ्लाईओवर पर बूंदाबांदी के कारण हुए जलभराव के कारण उनकी कार फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई थी। 

कार की गति तेज होने के कारण कार फिसल गई और डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार डॉक्टर सुफल गजभिये की मां कांता गजभिये (उम्र लगभग 85 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं घायल डॉक्टर सुफल गजभिए (उम्र 52) की इलाज के दौरान मौत हो गई. बालक शिवन सुफल गजभिये (14 वर्ष) को घायल अवस्था में उपजिला अस्पताल साकोली में स्थानांतरित किया गया।