logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

भंडारा: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत


भंडारा: मध्य प्रदेश का एक भाई अपनी बहन के गांव जाने के लिए निकला था। रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े रहने के दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल भाई की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान चिमन नत्थू पिलगर (55 सुकली, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। हादसा डोंगरी/बू रेलवे स्टेशन के बाहर हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, तुमसर तहसील के पवनरखरी में रहने वाली अपनी बहन से मिलने ट्रेन से मध्य प्रदेश से डोंगरी/बू स्टेशन आया था। बहन के गांव जाने के लिए रेलवे स्टेशन से निकलने के दौरान शिव मंदिर के सामने सड़क पर अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायल पिल्गर को गोबरवाही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार कर तुमसर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे भंडारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में गोबरवाही पुलिस ने एक अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पुलिस कर रही है।