logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: खतरे के निशान के करीब पहुंचा वैनगंगा का जलस्तर, जिला प्रशासन ने चेतवानी की जारी


भंडारा: जिले सहित आस पास के क्षेत्रों में पिछले पांच दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। जिसके कारण वैनगंगा का जलस्तर में लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को वैनगंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। शाम तक जलस्तर 244.70 पहुंच गया है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए चेतवानी जारी है। प्रशासन ने सभी को स्थानांतरित करने का आदेश भी दिया है। 

वैनगंगा नदी का चेतावनी स्तर 245 मीटर और खतरे का स्तर 245.50 मीटर है और शाम 7 बजे जलस्तर 244.70 मीटर दर्ज किया गया है। वैनगंगा नदी (जलाशय) चेतावनी स्तर के करीब पहुंचती दिख रही है। साथ ही धापेवाड़ा बांध (8739।38 क्यूमेक्स) के डिस्चार्ज को देखते हुए प्रशासन ने चेतावनी स्तर से अधिक होने की संभावना जताई है।

जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों को सचेत किया जा रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाना चाहिए। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागरिकों से प्रशासन के निर्देशानुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।

गोसीखुर्द डैम के खुले दरवाजे

भंडारा जिले में कल दोपहर से हो रही भारी बारिश के कारण जलग्रहण क्षेत्र में गोसेखुर्द बांध का जलस्तर बढ़ने से गोसेखुर्द बांध के 33 में से 9 गेट डेढ़ मीटर और 24 गेट एक मीटर तक खोल दिए गए हैं. इससे 291505 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा जा रहा है और जिला प्रशासन ने नदी किनारे आने-जाने वाले नागरिकों और नदी किनारे स्थित ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. गोस खुर्द बांध के सभी 33 गेट इस साल चौथी बार खोले गए हैं।