logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: चलती ट्रेन से नीचे कूदा युवक, हुई मौत


तुमसर: तुमसर रोड रेल्वे स्टेशन पर चलती ट्रेन से नीचे कूदने से युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हुई। प्राप्त जानकारी के नुसार रविवार को शाम के समय अहमदाबाद एक्सप्रेस रेलगाड़ी तुमसर रोड स्टेशन से जैसे ही छूटी थी तब राजस्थान निवासी 28 वर्षीय नरोत्तम शर्मा नामक युवक अपना बैग लेकर प्लेट फार्म पर कूदा, इससे वह अनबैलेंस होकर नीचे गिरने से उसके सिर पर गम्भीर जख्म होने से उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हुई। 

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल इंचार्ज मोसेउद्दीन, सोंगड़े, रम्भाड एवं विनोदकुमार घटनास्थल पर पंहुचे और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल में भिजवाया।