Bhandara: चुलबंद नदी में मिला युवक का शव, दो दिन से था लापता
भंडारा: भंडारा जिले में दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक का शव चुलबंद नदी में बरामद हुआ है।
भंडारा जिले के लाखांदूर क्षेत्र में चुलबंद नदी के पात्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बाद में शव की पहचान विकास प्रभाकर ठाकरे के रूप में हुई, जो पिछले दो दिनों से लापता था।
विकास ठाकरे मूल रूप से सरांडी का निवासी था और वर्तमान में नाग परसोडी में रह रहा था। घर से अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर लाखांदूर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
इसी बीच चुलबंद नदी में शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की पुष्टि की। फिलहाल यह मामला हादसा है या फिर कोई साजिश, इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
admin
News Admin