logo_banner
Breaking
  • ⁕ एकनाथ शिंदे कच्चे खिलाड़ी नहीं; मनीषा कायंदे का विरोधियो पर पलटवार, कहा- देंगे जैसे को तैसा जवाब ⁕
  • ⁕ अंडर-17 बॉक्सिंग चैम्पियनशिप शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हो रहे शामिल ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर में पानी पीने के लिए उतरे व्यक्ति का ट्रेन की चपेट में आने से कटा हाथ ⁕
  • ⁕ Amravati: केंद्र सरकार के निर्देश: अमरावती ज़िले में बनाए गए 87 कमरे, स्वास्थ्य विभाग तैयार ⁕
  • ⁕ Akola: बालापुर में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान का खतरा, 3 हजार हेक्टेयर प्रभावित होने की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ताडोबा में नियम तोड़ने पर विधायक करण देवतले पर कार्रवाई, मोबाइल इस्तेमाल करना बना विवाद ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

भंडारा में बाघ का आतंक: 15 दिनों में 3 पर हमला, 2 की मौत; दहशत में ग्रामीण, बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा


भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले के साकोली तहसील में इन दिनों बाघ का खौफ इस कदर फैला है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। पिछले 15 दिनों के भीतर बाघ ने तीन अलग-अलग हमलों में दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया है, जबकि एक महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। इस घटनाक्रम ने पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया है।

घटना का घटनाक्रम: एक के बाद एक तीन हमले
नवेगांव-नागझिरा बाघ अभयारण्य से सटे गांवों में जंगली जानवरों की आहट आम थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों में बाघ आक्रामक हो गया है:

  • 19 मार्च: बांपेवाडा निवासी वसंत मेश्राम महुआ इकट्ठा करने खेत गए थे, जहाँ बाघ ने उन पर हमला कर उन्हें मार डाला।
  • 27 मार्च: उमरझरी की माया सोनवणे पर बाघ ने हमला किया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ भागा, लेकिन माया बुरी तरह घायल हो गईं। इलाज के दौरान नागपुर में उनकी मृत्यु हो गई।
  • तीसरी घटना: आमगांव में छाया मुंगमोडे नामक महिला पर भी बाघ ने हमला किया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है और नागपुर में उपचार जारी है।

खौफ के साये में ग्रामीण और ठप हुई पढ़ाई
बांपेवाडा, उमरझरी और आमगांव ये तीनों गांव 5 किलोमीटर के दायरे में हैं। लगातार हो रहे हमलों के कारण किसानों ने खेतों में जाना बंद कर दिया है। सबसे बुरा असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ा है। उमरझरी के बच्चे पढ़ाई के लिए 2 किलोमीटर दूर बांपेवाडा गांव जाते थे, लेकिन सुरक्षा के डर से माता-पिता ने उन्हें स्कूल भेजना बंद कर दिया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और 

वन विभाग की कार्रवाई: 180 कर्मचारी और ड्रोन तैनात
ग्रामीणों के आक्रोश के बीच वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एसीएफ शोएब अश्फाक रिझवी (नवेगांव-नागझिरा बाघ अभयारण्य) के अनुसार, विभाग निम्नलिखित कदम उठा रहा है,

  • निगरानी: 46 कैमरा ट्रैप और 4 ड्रोन कैमरों से बाघ की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
  • गस्त: 180 कर्मचारियों की टीम लगातार जंगल में गस्त कर रही है।
  • चुनौती: जंगल काफी घना होने और बाघ द्वारा लगातार स्थान बदलने के कारण उसे पकड़ने में देरी हो रही है।
  • तैयारी: शूटरों की टीम तैनात है, जो बाघ को देखते ही उसे 'डार्ट' (बेहोश) कर पिंजरे में कैद करने की कोशिश करेगी।

नागरिकों की आवाज
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वे हर पल डर के साये में जी रहे हैं। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता नेपाल रंगारी ने वन विभाग की ढिलाई पर सवाल उठाते हुए तत्काल सुरक्षा की मांग की है। स्थानीय नागरिकों ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि अगले 3 दिनों के भीतर बाघ को पकड़ा नहीं गया, तो ग्रामीण वन विभाग की चौकियों पर कब्जा कर उग्र आंदोलन करेंगे।