logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandra: तुमसर रोड स्टेशन पर हादसा, ट्रेन में चढ़ते एक यात्री गिरा नीचे, गंभीर घायल


भंडारा: घटना तुमसर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर हुई जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री का नाम रमेश श्रीवास (52, निवास सुभाष वार्ड तुमसर रोड) है। गनीमत रही कि वह ट्रेन के नीचे नहीं आया।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल यात्री तुमसर रोड स्टेशन से भंडारा रोड जाने के लिए आ रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर एक टाटा पैसेंजर ट्रेन आ गई। ट्रेन में चढ़ते समय रमेश का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि रेल की पटरी के नीचे नहीं आने के कारण वे बाल-बाल बच गए। लेकिन उनके दाहिने हाथ और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

रेलवे कर्मचारी तुरंत उसे बाहर निकालने के लिए दौड़े और स्थानीय रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार किया गया और उसे इलाज के लिए तुमसर ले जाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया। तुमसर रोड रेल प्रबंधक ने अपील की है कि यात्री सुरक्षित यात्रा करें और यात्रा के दौरान ट्रेन में चढ़ते समय एक-दूसरे का सहयोग करें।