logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: हरियाणा का एटीएम फ्रॉड अझरुद्दीन लाखनी पुलिस के जाल में फंसा, 61 एटीएम कार्ड जब्त


भंडारा: जिले के लाखनी में हुई एटीएम ठगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने हरियाणा के शातिर ठग अझरुद्दीन ताहीर हुसैन को नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से विभिन्न बैंकों के 61 एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं। 3 जुलाई को लाखनी के एक एटीएम केंद्र में नरेश भाजीपाले नामक व्यक्ति से 25,700 की ठगी की गई थी।

पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक चार पहिया वाहन से उतरा व्यक्ति एटीएम में संदेहास्पद गतिविधियों में लिप्त दिखा।उसी दिन तिरोडा में भी एक और ऐसी ही घटना सामने आई। पुलिस ने उस वाहन का FASTag स्कैन कर संदिग्ध के मोबाइल नंबर और लोकेशन की जानकारी प्राप्त की।

इसके आधार पर हरियाणा निवासी  आरोपी अझरुद्दीन ताहीर हुसैन को नागपुर से हिरासत में लिया गया।पूछताछ में उसने देश के विभिन्न राज्यों में एटीएम कार्ड की अदलाबदली करके ठगी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी से कुल 61 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं, जो विभिन्न बैंकों के हैं। 

पुलिस अब उसके नेटवर्क की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आरोपी लोगों को भ्रमित कर उनके एटीएम कार्ड बदल लेता था और बाद में खातों से पैसे निकालता था। लाखनी पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए एक बड़े एटीएम फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश किया है।