logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandra: युवक ने सोशल मीडिया से बन्दुक बेचने का डाला पोस्ट, जांच में सच आया सामने पुलिस के उड़े होश


भंडारा: सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये बन्दुक और गोला बारूद बेचने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यह बात सामने सामने आती ही पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि, जब पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद जो सच्चाई सामने आई पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है। 

दरअसल, भूपेश मोतघरे के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया गया। जिसमें लिखा गया कि, जिस भाई को देसी कट्टा, रिवॉल्वर चाहिए, मेरे नंबर पर तुरंत कॉल करें, मेरा मोबाइल नंबर, व्हॉट्सअ‍ॅप नंबर पर कॉल करें, तुरंत व्हॉट्सअ‍ॅप ओन्ली व्हॉट्सअ‍ॅप ७७२८८७८८३८। पोस्ट के वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत जिस युवक के अकाउंट से यह पोस्ट किया गया उसका पता लगा लिया और उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया। 

भूपेश पावनी तहसील के आदयाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने जब उससे संपर्क कर चौकी के बारे में पूछताछ की तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. क्योंकि, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि किसी ने उनके नाम से अकाउंट से ऐसी पोस्ट कर दी है।

भूपेश ने तुरंत भंडारा साइबर थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि यह भूपेश कौन है जो फेसबुक पर देसी कट्टा बेच रहा है. भंडारा साइबर पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध वंजारी ने कहा है कि इस संबंध में फेसबुक कंपनी को पत्र भी लिखा जा चुका है।