logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: भंडारा में स्कूली बच्चों का रास्ता रोको आंदोलन, स्कूल समय में बसें शुरू करने की मांग


भंडारा: भंडारा जिले के अंतिम छोर पर स्थित लाखांदूर तहसील में सोनी गांव के विद्यार्थियों को स्कूल जाने के लिए नियमित समय पर बसें नहीं मिलने के कारण आज सैकड़ों विद्यार्थियों ने सोनी में राष्ट्रीय राजमार्ग लाखांदूर वडसा को जाम कर दिया.

लाखांदूर पुलिस के मौके पर पहुंचने और छात्रों के समझाने के बाद पिछले दो घंटे से चल रहा रास्ता रोको प्रदर्शन खत्म हुआ. सोनी के विद्यार्थियों को प्रतिदिन शिक्षा के लिए गढ़चिरौली जिले के लाखांदुर और वडसा जाना पड़ता है, लेकिन समय पर स्कूल पहुंचने के लिए बसें नहीं मिलती हैं, जो एक बड़ी समस्या है. छात्र परेशान थे, इसलिए छात्रों ने सड़क जाम आंदोलन करने का रुख अपनाया.

सोनी के सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों ने उनका समर्थन किया और सड़क पर बैठ गए. इस बीच लाखांदूर पुलिस ने सभी की को समझाया और यातायात को सड़क पर पुनः सुचारू किया.