logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक गंभीर रूप से जख्मी घायल


भंडारा: शहर के छत्रपति शिवाजी चौक पर राज्य परिवहन निगम की बस से एक मोटरसाइकिल टकराई जिससे बाइक चालक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. यह हादसा तब हुआ जब भंडारा जिले के लाखांदूर शहर में चौक से बस मुड़ रही थी और इसी दौरान टर्न लेते वक्त वह एक मोटरसाइकिल से टकरा गई. इस हादसे में जख्मी हुए युवक का नाम चप्राड निवासी राहुल श्रीराम धोरे (23) है.

राहुल लाखांदुर के ग्रामीण अस्पताल में अपने रिश्तेदार को देखने आया था. वापस जाते समय, जब एसटी बस शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर मुड़ रही थी, तो दोपहिया वाहन विपरीत दिशा में जा रहा था. इसी समय दोपहिया वाहन एसटी बस से टकरा गया.

टक्कर से राहुल घायल हो गया और जैसे ही घटना की जानकारी इलाके के लोगों को हुई तो घायल को तुरंत ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का पंचनामा किया.