logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

भंडारा में सीएम शिंदे को करना पड़ा नागरिकों की नाराजगी का सामना, काले झंडे दिखाकर कफील को रोकने की कोशिश


भंडारा: भंडारा में 547 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करने पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को नागरिकों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। जब मुख्यमंत्री भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए जा रहे थे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर उनके काफिले को रोकने की कोशिश की।

विविध विकास कार्यों के भूमिपूजन के लिए जब मुख्यमंत्री शिंदे मुख्य स्थल पर पहुँच रहे थे तभी कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाकर निषेध किया। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि ये सब कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। जबकि इसके बाद गोसीखुर्द प्रकल्प प्रभावित कुछ लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।  

इनका कहना था कि अभी तक गोसीखुर्द प्रकल्प प्रभावित परिवारों के पुनर्वसन का प्रश्न सुलझा नहीं है। ऐसे में वैनगंगा नदी पर जल पर्यटन शुरू करने से पहले उनकी समस्या सुलझाया जाये। हालाँकि इस हंगामे की वजह से कुछ देर के लिए तनाव का माहौल हो गया था, बाद में पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को हिरासत में ले लिया।